आम के बागों से अधिकतम लाभ हेतु फूल (मंजर) प्रबंधन
डा. पी. सी. चौरसिया, सहायक प्राध्यापक (उद्यानिकी) डा. ओकेश चंद्राकर सहायक प्राध्यापक (सब्जी विज्ञान) इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र , महासमुंद (छ.ग.) प्रस्तावना आम भारत में सबसे महत्वपूर्ण उष्णकटिबंधीय फल है। भारतवर्ष में आम उत्तर प्रदेश , गुजरात , कर्नाटक , आन्ध्र प्रदेश एवं बिहार में प्रमुखता से इसकी खेती होती है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वर्ष 2024-25 के संख्यिकी के अनुसार भारतवर्ष में 24.50 लाख हेक्टेयर में आम की खेती होती है , जिससे 228.37 लाख मीट्रिक टन उत्पादन प्राप्त होता है। आम की राष्ट्रीय उत्पादकता 8.80 टन प्रति हेक्टेयर है। छत्तीसगढ़ में लगभग 77,454 हेक्टेयर भूमि आम की खेती की जाती है जिससे राज्य में आम का कुल उत्पादन लगभग 4,39,619 टन ( 4.4 लाख टन) होता है । छत्तीसगढ़ में आम की औसत उपज लगभग 5.5–6.0 टन प्रति हेक्टेयर है। आम की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि फूल (मंजर) में टिकोला लगने के बाद बाग का वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन कैसे किया जाय जानना आवश्यक है। आम में फूल आना एक महत्वपूर्ण चरण है , क्य...