Posts

Showing posts from February, 2020

छत्तीसगढ़ में आलूबुखारा खेती की ब्यापक संभावनाएँ

Image
डॉ. पी. सी. चौरसिया सहायक प्राध्यापक (उद्यानिकी) इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र , महासमुंद (छ.ग.) प्रस्तावना- आलू बुखारा को अंग्रेजी में प्लम के नाम से जाना जाता है l यह बहुत ही स्वादिष्ट फल है l इसे ताजा या फिर सुखाकर भी खाया जा सकता है l आलू बुखारा के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं l इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर स्ट्रोक रिस्क आदि कम हो जाते हैं और शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है l इसके सेवन से शरीर मजबूत और ताकतवर बनता है l इसके अलावा इस फल में अनेक विटामिन, खनिज लवण एवं अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं l आलूबुखारा या प्लम की खेती कश्मीर , हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखण्ड में प्रमुख रूप से की जाती है l कुछ किस्में उप - पर्वतीय तथा उत्तरी पश्चिमी मैदानी भागों में भी पैदा की जाती है l ये सहिष्णु किस्में हैं और ये किस्में इस जलवायु में आसानी से पैदा होती है l आलूबुखारा को प्लम और अलूचा नाम से भी जाना जाता है l छत्तीसगढ़ का उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र मैनपाट समुद्र तल से 1075 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है यहां पर ठण्ड में न्यूनतम तापमान शुन्य डिग्री से....

अब दूर नहीं छत्तीसगढ़ में सेब का उत्पादन

Image
डा. पी. सी. चौरसिया सहा यक प्राध्यापक (उद्यानिकी) इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र , महासमुंद (छ.ग.) प्रस्तावना:-             सेब शीतोष्ण जलवायु का एक मुख्य फल है। सेव की उत्पत्ति यूरोप महाद्वीप अथवा दक्षिणी पश्चिम एशिया से हुई है। ठण्डी जलवायु वाले फलों को बहुत ही न्यून से कुछ मध्यम दर्जे तक गर्मी की आवश्यकता होती है लेकिन ये कड़ाके की सर्दी सहन कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में ये पौधे अपनी पत्तियाँ गिराकर आराम की दशा में चले जाते हैं , जिसको ’ सुषुप्तावस्था ’ का समय कहते हैं। अधिक न्यून तापक्रम काफी समय तक रहना चाहिए , जिससे बसन्त ऋतु में इनकी वृद्धि सामान्य रूप से हो सके। ऐसे क्षेत्र जहाँ पर सर्दी कम पड़ती है पौधे बसन्त ऋतु में इनकी वृद्धि करना प्रारम्भ करते हैं , जिससे उनमें फूल-फलत ठीक प्रकार से नहीं हो पाती है। ठण्डी जलवायु में उगाये जाने वाले फलों को पहाड़ी फल भी कहते है। इनकी व्यावसायिक खेती जम्मू , कश्मीर , पंजाब , हिमाचल प्रदेश , असम तथा उत्तरांचल में की जाती है। दक्षिणी भारत ...